
जिला न्यायालय परिसर में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
उच्च न्यायालय जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में रविवार 21 जून 2026 को जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, समस्त तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जिला न्यायालय परिसर के साथ केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम् में भी योग शिविर का आयोजन 15 जून 2026 से प्रारंभ किया गया था, उसका समापन रविवार 21 जून 2026 को योग दिवस के अवसर पर किया गया। जिसमें विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री फिरोज अख्तर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह सहित समस्त जेल प्रशासन के अधिकारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
योग तनाव और चिंता को कम करता है और मानसिक स्पष्टत लाता है। योग अनुशासन और सकारात्मक आदतों को बढ़ावा देता है। शांतिपूर्ण जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है, जिससे स्वास्थ्य में संतुलन बना रहता है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh