कल्याण मंडपम उद्घाटन के दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुझे गोरखपुर पर गर्व है। हमको गोरखपुर स्मार्ट सिटी लगता है। गोरखपुर स्मार्ट सिटी है, हमको लगता है स्पेन है, हमको लगता है यह अद्भुत जगह है। कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं? रवि किशन का संबोधन सुनकर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मत्स्य मंत्री संजय निषाद हंसते नजर आए। वहां उपस्थित जनता भी जमकर ठहाके लगाती दिखाई दी। मंच का संचालन कर रही महिला एंकर भी सांसद के इस अंदाज को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई।
Namkum, Ranchi | Aug 30, 2026