बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने फेसबुक (मेटा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि फेसबुक पीएम मोदी की पेपर लीक मामले पर की गई पोस्ट को भारत में नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई से जुड़ी एक पोस्ट की थी, जिसे मेटा ने भारत में ब्लॉक कर दिया है।
बग्गा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फेसबुक ने हर सीमा पार कर दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को मेटा ने भारत में देखने से रोक दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर एक विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत के प्रधानमंत्री की पोस्ट को ब्लॉक कर सकता है और यह तय कर सकता है कि भारतीय नागरिक क्या पढ़ें और क्या नहीं।
#PMModi #Facebook #Meta #TajinderBagga