निर्वाचन के मद्देनजर दलसिंहसराय सीमावर्ती चेकपोस्ट का निरीक्षण, नियंत्रण कक्ष की भी हुई औचक जांच
#दलसिंहसराय। टीसी/जीसी (MLC )निर्वाचन को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। निर्वाचन की निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम, एसडीपीओ, पुलिस पदाधिकारियों एवं संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर निगरानी एवं जाँच व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने तैनात कर्मियों को सख्ती से जांच करने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी क्रम में अनुमंडल दलसिंहसराय अंतर्गत नियंत्रण कक्ष का एसडीओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन की स्थिति की जाँच की गई।अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई और सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।