
हैड कांस्टेबल राजवीर पुत्र श्री रामबाबू कसाना, पुलिस स्टेशन मालवीय नगर, नंबर 420/एसडी
निवासी – ग्राम नगला भान, पोस्ट सालाबाद, तहसील बयाना, जिला भरतपुर, राजस्थान – 321401
दिनांक 3 जून 2026 को प्रदर्शित उनके असाधारण साहस, सूझबूझ और निःस्वार्थ वीरता के सम्मान में। उन्होंने होटल फ्लोरिश स्टे, हौज रानी मार्केट लेन, मालवीय नगर, नई दिल्ली – 110017 में आग लगने की घटना के दौरान बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा साहसिक हस्तक्षेप कर निर्दोष लोगों की जान बचाई।
हेड कांस्टेबल राजवीर ने आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर खोज एवं बचाव कार्यों में अथक परिश्रम किया। उन्होंने फँसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अत्यधिक दबाव की स्थिति में उत्कृष्ट नागरिक उत्तरदायित्व, दृढ़ता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देकर उन्होंने मानवता एवं लोकसेवा के सर्वोच्च मूल्यों को स्थापित किया।
सरकार उनके साहसपूर्ण एवं सराहनीय सामुदायिक सेवा कार्यों के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा एवं कृतज्ञता अभिलेख पर दर्ज करती है तथा उन्हें ₹21,000/- (इक्कीस हजार रुपये मात्र) की पुरस्कार राशि प्रदान करती है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा यह सम्मान दिया गया।
Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026