
सड़क की बदहाली से बड़ा हादसा टलाः पिपरा देवस बाबा स्थान के पास 30 फीट गड्ढे में पलटा ट्रक 2 घंटा सड़क रहे व्यस्त व्यस्त
संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी प्रखंड
प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भगवानपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे 30 फीट गहरे गड्ढे में जा पलटा। दुर्घटना के दौरान ट्रक के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
! हादसे की मुख्य वजह और स्थानीय समस्याएं
अधूरा व धीमा निर्माण कार्य: भगवानपुर पथ पर पिछले एक महीने से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य की गति अत्यंत होने के कारण सड़क बदहाल ।..... में हैफिसलन और मिट्टी का फैलाव: सड़क पर बिछी मिट्टी और गिट्टी के कारण गाड़ियां अनियंत्रित होकर फिसल रही हैं।
रोजाना दुर्घटनाएं: इस मार्ग पर यह कोई
पहला हादसा नहीं है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, कई वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं तो कहीं ऑटो पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
धूल और गड्डों से परेशानी: राहगीरों को उड़ती धूल, जगह-जगह बने जर्किन (गड्डों) और असंतुलित सड़क से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अपील
यह मुख्य सड़क तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र और बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (क्षेत्रीय सीमाओं के अंतर्गत) के बीच से गुजरती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है किः मार्ग से आए दिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां गुजरती हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।"
अटका हुआ सड़क निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।जब तक निर्माण कार्य जारी है, सड़क के खतरनाक मोड़ों और गड्डों के पास सुरक्षा संकेतक (Signboards) और बैरिकेडिंग लगाए जाएं।सड़क पर जमी अत्यधिक मिट्टी और उड़ती धूल से राहत के लिए पानी का छिड़काव कराया जाए