पीबीएम अस्पताल में धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में,बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। अस्पताल परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। हिरासत में लिए गए नेताओं में बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, श्रीकृष्ण गोदारा, भंवर कूकणा, शलीना खान और धनसुख आचार्य शामिल हैं। गौरतलब है कि चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पीबीएम दौरे और समीक्षा बैठक से पहले यह कार्रवाई हुई। कांग्रेस पीबीएम में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग कर रही थी।