
#लूणकरणसर उपजिला अस्पताल खुद बीमार!
भले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला अस्पताल घोषित कर दिया हो, लेकिन व्यवस्था बदहाल ही है। हालांकि चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक ओर नर्सिंग स्टाफ की सेवाएं अच्छी है। लेकिन संसाधनों के अभाव में मरीजों को भटकना ही पड़ता है।
आज रिश्तेदार भर्ती थे तो देखा कि बिजली व्यवस्था के कारण मरीजों के हालात खराब थे। हर पांच दस मिनट में बिजली गुल ओर वोल्टेज समस्या के कारण पंखे भी नहीं चल रहे थे।
भले ही सोशल मीडिया पर बिजली व्यवस्था के सुधरने का गुणगान किया जाता है, लेकिन चिकित्सालय वह स्थान है जहां अपनी ओर अपनों की परेशानी को दूर करने लोग आते है। लेकिन यहां परेशानी बढ़ने के कारण लोग अन्यत्र प्रस्थान करते है। आज एक किसनासर का एक युवा भर्ती था जो लगभग 50 प्रतिशत जला हुआ था, बिजली कटौती बंद ओर कम वोल्टेज से रेंगते पंखे जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे थे। पसीने से तरबतर जले शरीर की वह पीड़ा महसूस करने से ही रोंगटे खड़े हो रहे थे। उसकी यह हालत ओर बिजली व्यवस्था के साथ व्यवस्था करने वालों का जवाब सुनकर महिपाल जी ने उसे पीबीएम रेफर करवाया।
#lunkaransar #bikaner #बीकानेर