भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐
मधुपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाज के सम्मानित व्यक्तित्व श्री राजू चौधरी जी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। सड़क दुर्घटना में उनका इस तरह अचानक हम सबके बीच से चले जाना पूरे मधुपुर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्री राजू चौधरी जी का मधुपुर मंच के प्रति विशेष स्नेह और अपनापन था। उनका स्नेह, सहयोग और मधुर व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका यूँ अचानक विदा हो जाना मन को गहरे तक व्यथित कर गया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏🕊️