अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : संभागीय आयुक्त
चूरू। नगरपरिषद में शुक्रवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर का विधायक हरलाल सहारण, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अवलोकन किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया तथा आवेदनों के निस्तारण की जानकारी ली।
संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को शिविरों का समयबद्ध संचालन एवं परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान इंद्रराज सिंह, सरोज फगेड़िया, नंदकिशोर सैनी एवं राजेंद्र सिंह को कृषि भूमि नियमन के तहत पट्टे वितरित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
#churu #nagarparishad #camping #ChuruNews #tharkiawaazajay
Churu, Churu | Jun 19, 2026