जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों का एक तरफ आंदोलन जारी है वहीं दूसरी ओर इस पर सियासत तेज है. छात्रों के साथ वार्ता के बावजूद अब तक कोई हल नहीं निकलने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की जमकर आलोचना की है. मोरहाबादी आवास पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की मांग पर बड़ी भूल कर रहे हैं और उन्हें टहला रहे हैं. वह समझ रहे हैं कि छात्र कितने दिन लड़ेंगे अंत में वो थक जायेंगे. उन्होंने कहा कि कब तक पुलिस का डंडा चलाकर आंदोलनरत छात्रों को भगाया जायेगा, मगर वह समझ नहीं रहे हैं कि यह आंदोलन अभी खत्म होने वाला नहीं है.
Namkum, Ranchi | Aug 8, 2026