#जायल में ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई, डीजे सहित पिकअप जब्त
#नागौर जिले के जायल कस्बे में तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को डीजे साउंड सिस्टम सहित जब्त किया। पुलिस थाने के सामने डीजे बजाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन, सीओ खेमाराम बिजारणिया के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने वाहन जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मामले की सूचना परिवहन विभाग को भी भेजी गई है। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।