वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा गया है। यह पत्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने लिखा है। पत्र में प्रेमानंद महाराज को जान का खतरा बताते हुए जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई है। साथ ही आश्रम में दो गुट होने और कुछ लोगों की गतिविधियों को लेकर जांच की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में दिनेश फलाहारी ने दावा किया है कि प्रेमानंद महाराज के शिष्यों में दो गुट बन चुके हैं। उनके मुताबिक, एक पक्ष तपस्या और साधना से जुड़े संतों का है, जबकि दूसरे पक्ष पर संपत्ति से जुड़े कामों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।
#everyonefollowers #everyone #akhanduttarakhand #IndiaNews #𝘀𝗼𝗻𝗶𝗽𝗮𝘁 #trendingreels #Gohananews #BJPGovernment #premanandmaharaj