"मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026"
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी शनिवार को देर शाम "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026" के तहत जिला चिकित्सालय अनूपपुर की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का रिव्यू करने जिला चिकित्सालय पहुंच गई। उन्होंने लंबित शिकायतो का रिव्यू कर शिकायत का निराकरण आवेदकों की समस्याओं का निराकरण कर शिकायत को संतुष्टि पूर्वक बंद कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में सीएम हेल्पलाइन के नोडल अधिकारी डॉ आर के वर्मा, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते सहित सर्व संबंधित उपस्थित रहे।
#anuppur
@jansamparkmp
@archanakumari_ias