Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

देवघर में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 43 अतिक्रमण हटाए, ₹15,500 जुर्माना वसूला। देवघर :–देवघर नगर निगम ने शनिवार को जसीडीह क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ने किया। अभियान में जसीडीह थाना, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 43 अतिक्रमण हटाए, 8 दुकानदारों पर जुर्माना:–अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ और नालों पर किए गए 43 अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। वहीं 8 अतिक्रमणकर्ताओं से कुल ₹15,500 का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने जुर्माना भरने वाले दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। नालों पर बने अवैध चूल्हे किए गए ध्वस्त:–निरीक्षण के दौरान कई होटल और दुकानदारों द्वारा नालों में मिट्टी भरकर उस पर अवैध चूल्हे बनाकर व्यवसाय चलाने का मामला सामने आया। इससे जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। नगर निगम की टीम ने ऐसे सभी अवैध चूल्हों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया और दोबारा ऐसा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। ट्रैफिक पुलिस ने काटे तीन वाहनों के चालान:–अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग में खड़े तीन वाहनों का चालान भी काटा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें। नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी:–नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। सार्वजनिक भूमि, सड़क और नालों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माना, अतिक्रमण हटाने और आवश्यक होने पर अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस अभियान में नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, फूड एवं सैनिटरी इंस्पेक्टर प्रेम राज, सुनील कुमार मेहता, जसीडीह थाना की पुलिस, ट्रैफिक पुलिस तथा नगर निगम की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

Deoghar, Deoghar | Jul 18, 2026