खाजूवाला को मिली नई सीओ, आकांक्षा कुमारी संभालेंगी कमान
बीकानेर। खाजूवाला सर्किल को नई पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) मिल गई हैं। 2021 बैच की आरपीएस अधिकारी आकांक्षा कुमारी को खाजूवाला सीओ नियुक्त किया गया है।
आकांक्षा कुमारी इससे पहले कांकरोली, भरतपुर और उनियारा में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। साइबर अपराध, अवैध कारोबार और बजरी माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर वे कई बार चर्चा में रही हैं।
उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।