
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद- जालौन एवं उ०प्र० कौशल विकास मिशन जालौन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनाँक 15.07.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान- उरई (जालौन) में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉ० घनश्याम अनुरागी, अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय अध्यक्ष द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम में राजकीय आई०टी०आई० उरई की छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वन्दना एवं अतिथि स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई (जालौन) के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती द्वारा मुख्य अतिथि घनश्याम अनुरागी जिला पंचायत अध्यक्ष का फूल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। संस्थान के प्रगांण में जनपद की समस्त राजकीय आई०टी०आई० के प्रशिक्षार्थियों द्वारा निर्मित जॉब/मॉडल की प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें व्यवसाय-टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट के द्वारा बनाये गये जॉब्स जैसे- तोप, ओखली व्यवसाय–इलैक्ट्रीशियन द्वारा सोलर मॉडल तैयार किया। व्यवसाय-पेण्टर जनरल द्वारा बनाये गये विभिन्न सीनरी आकर्षण का केन्द्र रहें। टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित विभिन्न व्यवसायों के द्वारा लेजर कटिंग द्वारा निर्मित विभिन्न जैसे – मां सरस्वती जी की प्रतिमा, नेम प्लेट, माननीय मुख्यमंत्री जी का पॉट्रेट एवं थ्री डी प्रिंटर द्वारा निर्मित जॉब्स जैसे–गियर्स, डाईस, शिवलिंग, ताज महल आदि के साथ-साथ व्यवसाय- स्वीइंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा तैयार किये गये विभिन्न वस्त्रों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी लगायी गयी।
कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कौशल, भारत महाशक्ति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आत्म निर्भर युवा समृद्ध उत्तर प्रदेश मिशन की दिशा में एक निर्णायक कदम हैं। यह कार्यक्रम केवल एक सरकारी योजना नहीं है बल्कि यह प्रदेश के लाखों युवाओं के आत्म विश्वास, प्रेरणा और पहचान का मंच बनेगा।
अध्यक्ष ने कहा यह आयोजन प्रमाण पत्र वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि यह युवाओं को उनके कौशल के आधार पर पहचान एवं मंच और अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। अध्यक्ष जी द्वारा राजकीय आई०टी०आई० के प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित जॉब/ मॉडल की कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
जनपद में दीन दयाल ग्रामीण कौशल योजना एवं अन्य योजनाओं/ आई०टी०आई० के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षण प्रदाता इमर्टिकस लर्निंग प्रा०लि० के धीरेन्द्र प्रजापति को भी अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उर्वशी सिन्थेटिक प्रा० लि० के प्रबंधक मनीष गुप्ता के प्रतिनिधि शिवम पटेल को प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण एवं अप्रेन्टिसशिप हेतु सहायता के लिये प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दीन दयाल ग्रामीण कौशल योजना एवं आई०टी०आई० सेवायोजित 10 अभ्यर्थियों को एल०ओ०आई० प्रदान किया साथ ही आई०टी०आई० से प्रशिक्षण उपरान्त जॉब / स्वरोजगार प्राप्त कर चुके 11 अभ्यर्थियों को “कौशल यूथ ऑइकन” के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया एवं सेवायोजित युवाओं ने अपना अनुभव साझा किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई, कालपी, कोंच एवं माधौगढ़ के विगत वर्ष की अखिल भारतीय परीक्षा जुलाई 2025 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 8 प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया साथ ही अप्रेन्टिसशिप हेतु चयनित 05 शिशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती द्वारा कार्यक्रम में आये हुए मुख्य अतिथि डॉ० घनश्याम अनुरागी, अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि मोहन सिंगरिया को पेड़ एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में सफल आयोजन में राधा मोहन सक्सेना प्रधानाचार्य माधौगढ़, रमेश कुमार पूर्व प्रधानाचार्य कोंच, रणजीत सिंह कार्यदेशक, संजय कुमार शुक्ला कार्यदेशक, अजय पाल सिंह कार्यदेशक, धर्मेन्द्र कार्यदेशक, नीलेश राव, रणजीत सिंह, नरेन्द्र कुमार, मो० शफीक खांन, साविर खान, धर्मेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह, कपिल कुमार, कपिल देव वर्मा, राजेन्द्र पाल सिंह, भगवत किशोर वर्मा, राजेश राजपूत, नीरज त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार सक्सेना, मनोज कुमार वर्मा, हरगोविंद, घनश्याम यादव, भारत शर्मा, तौफीक अहमद के साथ आई०टी०आई० स्टॉफ एवं कौशल विकास मिशन स्टॉफ का सहयोग रहा। मंच का संचालन नीलेश राव द्वारा किया गया।
#jalaunnews
#boldobharat
#upgov
#boldobharat
Orai, Jalaun | Jul 15, 2026