देहरादून: एक ही दिन में तीन बड़े कार्यक्रमों में जुटी युवाओं की भीड़ के बाद सोशल मीडिया में गॉशिप शुरू।
17 जुलाई का दिन बेहद ही खास रहा। जहां सुबह कुंवावाला में अग्निवीर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।वहीं शाम को बन्नू ग्राउंड में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम था । जिसके बाद रात को फेमस सिंगर जेसमिन का परेड ग्राउंड में कार्यक्रम था। तीनों कार्यक्रमों में युवाओं की रिकॉर्डतोड़ भीड़ देखने के बाद सोशल मिडिया में गॉशिप चल रही है कि भीड़ के चेहरे नहीं बदले ,सिर्फ जगह देशकाल और वातावरण बदल गया।