सिरसा में शिक्षक और कर्मचारियों ने SIR का किया विरोध:लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना; बोले- मानसिक और शारीरिक दबाव झेल रहे...
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को सिरसा में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन गहन पुनः निरीक्षण (एसआईआर) कार्य के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजरों और नोडल अधिकारियों पर बढ़ते मानसिक एवं शारीरिक दबाव के विरोध में था।
लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें एसआईआर कार्य से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया।
धरने के बाद, शिक्षक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरसा को एक मांगपत्र सौंपा। इसके अतिरिक्त, भारत निर्वाचन आयोग को भी एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें एसआईआर कार्य में आ रही समस्याओं और कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया गया।
#sirsa #SIR #teacher #takkartoay #votinglist #update #breking
Sirsa, Sirsa | Jun 25, 2026