आंजभोज क्षेत्र के भेला गांव का मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति लापता: परिजनों ने लगाई मदद की गुहार..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के आंजभोज क्षेत्र के भेला गांव का रहने वाला एक व्यक्ति लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू नामक व्यक्ति सुबह करीब साढ़े 9 बजे महादेव बस में सवार होकर पांवटा साहिब आया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार छोटू मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसके लापता होने से परिवार चिंतित है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में परिजनों ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।यदि किसी व्यक्ति को छोटू के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया तुरंत उसके परिजनों से मोबाइल नंबर 7018964895 पर संपर्क करें, ताकि उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।