सीवान: जिले के हसनपुरा एम एच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव निवासी स्व. नंदलाल सिंह की पुत्री छोटी कुमारी सिंह ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद बिहार पुलिस की वर्दी पहनकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि छोटी की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम से हर सपना साकार किया जा सकता है।