मऊ में शातिर अपराधी पर जिलाबदर की कार्रवाई, 3 महीने के लिए जिले की सीमा से निष्कासित
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत एक शातिर अपराधी के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में पीयूष गौड़ पुत्र अनिल गौड़, निवासी फरसरा बुजुर्ग को तीन महीने की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से निष्कासित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दोहरीघाट थाने में वर्ष 2025 और 2026 में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। 30 सितंबर को पुलिस टीम ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का अनुपालन कर आरोपी को जिलाबदर किया।