महेंद्रा पार्क थाने में वकील से मारपीट, FIR दर्ज, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर। महेंद्रा पार्क थाने में एडवोकेट कमलदीप के साथ कथित मारपीट और हाथापाई के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है।
नॉर्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव की तरफ से 01 अक्टूबर को रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन को भेजे गए पत्र में जानकारी दी गई है।
पत्र के अनुसार, एडवोकेट कमलदीप की शिकायत पर थाना महेंद्रा पार्क मैं दर्ज मुकदमे के तहत दोनों कथित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच मेरिट पर की जा रही है।साथ ही, दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से जिला लाइन्स, अशोक विहार भेज दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, जो ACP/PG Cell/NWD द्वारा डीसीपी की निगरानी में की जा रही है।गौरतलब है कि रोहिणी बार एसोसिएशन ने 30 सितंबर को इस मामले में शिकायत देकर पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन और विजिलेंस कार्रवाई की मांग की थी।
Delhi, India | Oct 1, 2026