छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का ऐलान
14 से 17 दिसंबर तक चलेगी सदन की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ की सियासत में दिसंबर का महीना काफी अहम रहने वाला है।
प्रदेश की छठवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
इस दौरान सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी।
यह छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का 11वां सत्र होगा।
चार दिवसीय इस सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण शासकीय कामकाज निपटाए जाएंगे।
सत्र के दौरान सरकार की ओर से अहम विधेयक भी सदन में पेश किए जा सकते हैं।
#chhattisgarh #ChhattisgarhNews #vidhansabha #chhattisgarhvidhansabha #अधिसूचना #शीतकालीन
Sakti, Sakti | Nov 12, 2026