
जिला चिकित्सालय रतलाम में शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक संपन्न
सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह की अध्यक्षता एवं एम सी एच नोडल ऑफिसर डॉ आर सी डामोर की उपस्थिति में एस एन सी यू, पी आई सी यू एवं शिशु वार्ड की मासिक शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक का संचालन आई पी यू प्रभारी चिकित्सक डॉ प्रतीक आर्या द्वारा किया गया, जिसमें शिशु मृत्यु की समीक्षा की गई ।
बैठक में पी आई सी यू की बेड ऑक्यूपेंसी कम पाई गई , जिसे बढ़ाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए गए । शिशु मृत्यु समीक्षा के साथ साथ सिविल सर्जन द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न अंतर्गत अनमोल 2.0, सिकल सेल स्क्रीनिंग, फैमिली प्लानिंग आदि की भी समीक्षा की गई, जिसमें संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं मातृ स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर तथा प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर लेबर रूम को कार्यदायित्व सौंपते हुए आगामी दिनों में पेंडेंसी को खत्म करने के निर्देश दिये ।
बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सक लेबर रूम डॉ सोफिया सिंगारे एवं अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, अस्पताल प्रबंधक, मेट्रन, प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर एम सी एच, पी एन सी , शिशु वार्ड, आई पी यू अन्य नर्सिंग ऑफिसर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे ।
#JanSampark #ratlam