प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया शिक्षक दिवस
फोटो- 01
उमरिया 5 सितंबर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कवितापाठ, भाषण, नृत्य एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन और प्रेरणा को जीवन का आधार बताया। महाविद्यालय की सहा. प्राध्यापक डॉ. विमला मरावी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का भी संचार करते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दीप स्तंभहैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं ।रासेयो, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद शाह बरकड़े ने उपस्थिति समस्त गुरूजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षक दिवस केवल औपचार�