
मिशन हरियालो राजस्थान के तहत कोतवाली पुलिस ने लगाए 40 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
झुंझुनूं। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "मिशन हरियालो राजस्थान" (2026-27) के तहत झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान थाना परिसर और आसपास के चिन्हित स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे लगाए गए।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका (RPS) के निर्देशन में किया गया।
थानाधिकारी श्रवण कुमार मील ने पुलिस कार्मिकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
जिला पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनहित के अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। "मिशन हरियालो राजस्थान" के माध्यम से हरित वातावरण तैयार करने और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews District Collector & Magistrate - Jhunjhunu Jhunjhunu Police