
रास्ते की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया गया
प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के करछना तहसील अंतर्गत ग्राम करछना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर रास्ते की भूमि को कब्जामुक्त कराया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि रास्ते पर कब्जा होने से आवागमन बाधित हो रहा है, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की।
नायब तहसीलदार पनासा संध्या गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और राजस्व अभिलेखों में रास्ते के रूप में दर्ज गाटा संख्या 706 पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर आम लोगों के आवागमन को सुचारु कराया गया है।
कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां भी सरकारी भूमि या रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी, वहां जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।
यूनाइटेड भारत बारा
बारा मनोज कुमार बिन्द