268 ग्राम चरस के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, सुंदरनगर पुलिस की कार्रवाई
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस थाना धनोटू के प्रभारी मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने तरोट में नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए पंजाब नंबर की स्कूटी से 268 ग्राम चरस बरामद की है।
इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह (42) पुत्र निवासी रामनगर, तहसील व जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। सुंदरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#UTHimachal #Sundernagar #Mandi #Patiala #Charas #NDPS #HimachalNews #BreakingNews