Rewa Jansunwai: 600 Applications पर सुनवाई, जनता की समस्याओं पर Action Mode में प्रशासन
📝 Description:
रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजनता के लगभग 600 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, एसडीएम अनुराग तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
Hashtags:
#SidhiMedia24 #Rewa #रीवा #Jansunwai #JansamparkMP