
#विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हमारे सतत प्रयास रंग लाए हैं ।
ढली से स्नो सिटी नारकंडा तक एनएच-5 के प्रथम चरण के सुदृढ़ीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्यों हेतु ₹73.47 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलना पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का भी विशेष धन्यवाद।
अब शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसके उपरांत कार्य आरंभ होने से ढली-नारकंडा मार्ग का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
यह परियोजना न केवल यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनाएगी, बल्कि सेब उत्पादकों, बागवानों, स्थानीय व्यापार, पर्यटन तथा समूची क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। यह मार्ग आने वाले वर्षों में हमारे विधानसभा क्षेत्र के विकास की सशक्त जीवनरेखा सिद्ध होगा।
जनहित सर्वोपरि है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हमारा संघर्ष और संकल्प निरंतर जारी रहेगा।