यमुनानगर में गन पॉइंट पर महिला से मंगलसूत्र छीने जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया और उसके पति के सामने ही मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सामने आई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस गली में यह वारदात हुई, वहां काफी समय से अंधेरा रहता है। कॉलोनी वासियों ने कई बार पार्षद को स्ट्रीट लाइट लगाने की शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में डर का माहौल है और आशंका जताई जा रही है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।