उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय उद्योग राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के 58वे जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर संदीप सैनी ने कहा कि राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर पौधा लगाकर हमने प्रकृति को बचाने और हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है सैनी प्रधान के प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी है इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और प्रदेश के विकास में निरंतर योगदान की कामना की गई। इस अवसर पर संदीप सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है पौधारोपण के बाद सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल भी करेंगे ताकि वे बड़े होकर समाज को छाया और शुद्ध हवा दे सकें। इस अवसर पर राजू गुप्ता,देवी दयाल अरोड़ा,मोहन लाल अरोड़ा,जगन चौहान आदि उपस्थित थे