थाना गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21/22.06.2026 की रात्रि एक बारात समारोह के दौरान हुई फायरिंग की घटना के उपरान्त #Spfhr द्वारा घायलों का कुशलक्षेम जाना गया तथा घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया गया।
उक्त घटना में 01 व्यक्ति की मृत्यु तथा 04अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा सदर अस्पताल पहुँचकर घायलों से मुलाकात की गई तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी प्राप्त की गई।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम अहिरनखेड़ा स्थित घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की समीक्षा की गई तथा फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर #Addlfhr, #CO जाफरगंज, व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026