
#राठ: शादी में गया परिवार, सूने घर में लाखों की चोरी
राठ में सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 22 हजार रुपये नकद पार कर दिए।
मामला दीवानपुरा मोहल्ला (तकिया) का है, जहां प्राइवेट बस चालक वली मोहम्मद परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने उरई गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था।
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था।
💰 क्या-क्या हुआ चोरी?
चोर बक्सा और अलमारी तोड़कर—
- सोने की मनचली
- दो मंगलसूत्र
- दो जोड़ी झुमकी
- अंगूठी, लॉकेट
- चांदी की पायल व तोड़ियां
- 22 हजार रुपये नकद
लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। पीड़ित ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
⚠️ लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, क्या सुरक्षित हैं आपके घर?
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
🔁 खबर को शेयर करें ताकि लोग सतर्क रहें
👍 ऐसी ही हर अपडेट के लिए पेज ‘राठ टाइम्स’ को फॉलो करें
#राठ #चोरी #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #RathTimes #TheftCase #Alert
Rath, Hamirpur | Jun 14, 2026