
विधायक अरूण कुमार साह नें अपने बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरैया रूपस पंचायत में गंगा नदी के बढ़ते कटाव का आज जल संसाधन विभाग की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं प्रभावी कटाव निरोधी कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर तत्काल बांस बल्ला पाइलिंग (Bamboo Ballah Piling) के माध्यम से कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने का भी आदेश दिया गया, ताकि कटाव की गति को रोका जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।बताते चले पूर्व में भी कटाव की सूचना प्राप्त होते ही मैंने अपने प्रतिनिधि श्री रूपेश कुमार सिंह को जल संसाधन विभाग की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेजकर निरीक्षण कराया था, जिसके बाद विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ किया गया था। विधायक श्री साह नें स्वयं स्थल पर पहुंचकर कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा चल रहे एवं प्रस्तावित सुरक्षा कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्र की जनता की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं निरंतर प्रतिबद्ध हूँ और हर आवश्यक कदम उठाया जाता रहेगा।
#Bakhtiyarpur #CMOBihar #NewsUpdate #viralreels #hindustan #PatnaNews