#उत्तर_प्रदेश के #नोएडा में खुले नाले में गिरने से एक इंजीनियर की मौ,त हो गई। मृत,क की पहचान 27 वर्षीय #आर्यन के रूप में की गई है, जो कि #फर्रुखाबाद का रहने वाला था। आर्यन #नोएडा के चौड़ा गांव में रहकर अपनी पढ़ाई के साथ नौकरी भी कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे का वक्त था, जब आर्यन अपनी ड्यूटी के लिए पैदल ही जा रहा था। तभी सेक्टर-58 इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर काफी ज्यादा बारिश का पानी भर गया था और आर्यन सड़क के किनारे चलते-चलते खुले हुए नाले में गिर गया। घटना के कई घंटे बाद आर्यन को नाले में आसपास के लोगों ने देखा, फिर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पर आर्यन गिरा, वहां बिजली का खंभा भी लगा हुआ है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि नाले में गिरने के दौरान उसे करंट लग गया, जिसकी वजह से मौ,त हुई है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्थिति साफ हो पाएगी।
#Aryan #OpenDrain #NoidaPolice #Nodia #India
#UPPolice #uppolicenews