
कालांवाली में अस्थायी कोर्ट को लेकर MLA-बार एसोसिएशन एकजुट:शीशपाल बोले-शहर में ही बननी चाहिए; पहले BJP ने उठाए थे सवाल...
सिरसा जिले के कालांवाली हलके में अस्थायी कोर्ट को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच स्थानीय विधायक शीशपाल कहरवाला ने बार एसोसिएशन और नगर पालिका चेयरमैन के साथ आज सोमवार को मीटिंग बुलाई और जगह को लेकर चर्चा की। कालांवाली विधायक शीशपाल कहरवाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा, यह कोर्ट प्रशासन को ही बनानी है।
नगर पालिका की ओर से भी प्रशासन को मांग पत्र भेजा गया था, उसमें एक जगह का जिक्र नहीं था। सभी जगहों का नाम दिया गया था, ताकि उनमें से कोई जगह तय हो सके। उनकी सिर्फ ये मांग है कि ये अस्थायी कोर्ट कालांवाली शहर से बाहर न बनाई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस पर बार एसोसिएशन ने भी सहमति जताई है।
विधायक शीशपाल कहरवाला ने बताया कि इसके लिए वे तुरंत समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलेंगे और इस स्थायी निर्माण कार्य को शुरू करवाने की कोशिश करेंगें। उनका सबका एकमत है कि पहले अस्थायी और उसके बाद स्थायी कोर्ट कॉम्प्लेक्स का स्थान कालांवाली नगर पालिका के अंदर ही निर्धारित किया जाना चाहिए।
डीसी से मिलकर आए थे चेयरमैन
कालांवाली में जुडिसियल कॉम्प्लेक्स के अस्थायी एवं स्थायी निर्माण के स्थान निर्धारण के विषय में नगर पालिका चेयरमैन महेश झोरड़ ने भी प्रशासन के समक्ष मांग रखी थी। इसके लिए वे पार्षदों सहित डीसी से मिलकर आए थे। अब कालांवाली बार काउंसिल के सदस्यों की राय लेकर सहमति ले ली है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Sep 29, 2026