झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन, उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत।
देवघर: झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार का आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
राज्यपाल के आगमन के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना तथा देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।