
पंचायत चुनाव 2026: भाजपा ने हनुमानगढ़ जिला चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की, कुलदीप सहू बने सह-संयोजक
नोहर 8 अक्टूबर। पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने हनुमानगढ़ जिले के लिए जिला चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में नोहर देहात के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सहू को जिला चुनाव प्रबंधन समिति में सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची के अनुसार आशीष पारीक को जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि कुलदीप सहू को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में पंचायत राज चुनाव के संचालन के लिए अलग-अलग विभागों में पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला चुनाव प्रबंधन समिति के अंतर्गत चुनाव कार्यालय, संवाद केंद्र, प्रोटोकॉल/अतिथि, प्रशासनिक कार्य एवं चुनाव आयोग से संपर्क, प्रचार सामग्री एवं साहित्य निर्माण, प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण, घोषणा पत्र तथा प्रवास एवं सभाओं सहित विभिन्न विभाग बनाए गए हैं। कुलदीप सहू को मिली जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूती मिलने की बात कही है। विदित रहे कि निकाय चुनाव में भी कुलदीप सहु पार्टी द्वारा अहम जिम्मेदारी दी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी रूप से निभाया था।