Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

केडीबी के अंतर्गत तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रखा जाए विशेष फोक्स : विश्राम कुमार मीणा -विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करना करें सुनिश्चित, सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में कर रही है विकसित कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अपने अधीनस्थ तीर्थ स्थलों पर जो विकास कार्य करवा रहा है, उन विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए। इतना ही नहीं सभी विकास कार्य निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरे किए जाएं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को देर सायं केडीबी कार्यालय के सभागार में ज्योतिसर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नजदीक ब्रह्मसरोवर पर स्ट्रीट फूड हब, पर्यटन विभाग की तरफ से ज्योतिसर में किए जा रहे कार्यों, महाभारत अनुभव केंद्र कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों, दक्ष प्रजापत चौक, एलिवेटेड कॉरिडोर और विश्वकर्मा चौक पर मोगलिटी प्लांट, ब्रह्मसरोवर और एलिवेटेड ट्रैक के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने जैसे विषयों पर फीडबैक ली गई और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर नियमित रूप से चर्चा करते हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों की फीडबैक भी ले रहे हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लग्न के साथ विकास कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इन पर्यटकों को तमाम प्रकार की सुविधाएं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल, एसडीएम अमन कुमार, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 9, 2026

MORE NEWS