कल दिनांक 7अगस्त, 2026 को प्रेक्षा गृह में आयोजित किया जाएगा पंच सम्मेलन
विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम 2025 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत कल दिनांक 7 अगस्त, 2026 को मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में भव्य पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में जिलाधिकारी,उप विकास आयुक्त सहित जिला के वरीय अधिकारी शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जिला परिषद सदस्य, जिला के सभी प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख,सभी पंचायत समिति सदस्य और जिला के सभी मुखिया भाग लेंगे। इसके साथ-साथ पंचायतों के सचिव, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी भी जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिन के 10:00 बजे जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar