विधायक चंद्ररसिंह सिसौदिया ने निभाया वादा, संत रविदास मंदिर के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत
गरोठ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंद्ररसिंह सिसौदिया ने संत रविदास जयंती के अवसर पर की गई घोषणा को पूरा करते हुए श्रीराम मंदिर रविदास मार्ग स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण हेतु दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई है। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की मांग रखी थी, जिस पर विधायक ने तत्काल सहायता की घोषणा की थी। राशि स्वीकृत होने पर समाज में हर्ष का माहौल है। समाजसेवी प्रभुलाल जांगड़े ने बताया कि इस राशि से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टीन शेड का निर्माण किया जाएगा। समाजजनों ने विधायक सिसौदिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनहितैषी कार्यों की सराहना की।