बारिश बनी आफत, कानपुर में घंटों गुल रही बिजली
कानपुर में शुक्रवार की बारिश के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। 30 से ज्यादा विद्युत उपकेंद्रों में फॉल्ट आने से शहर के कई इलाकों में 4 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
पेड़ गिरने, ट्रांसफॉर्मर खराब होने और केबल क्षतिग्रस्त होने से जरौली, बर्रा, श्यामनगर, बेकनगंज, गुजैनी, दहेली सुजानपुर, नौबस्ता, किदवईनगर, गोविंदनगर, काकादेव, पनकी समेत कई क्षेत्रों के लोग घंटों बिजली संकट से जूझते रहे।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद केस्को हेल्पलाइन और कई उपकेंद्रों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, केस्को की टीमें दिनभर फॉल्ट ठीक करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
#electricity
#kanpurnews #groundzeronews
#breakingnews #uppolice