पंचकूला स्थित एक क्लब में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने जमकर हंगामा किया। क्लब के स्टाफ का कहना है कि रात में इंस्पेक्टर नशे में धुत होकर क्लब आया। पहले गेट पर खड़े बाउंसर्स से बदतमीजी की, फिर अंदर घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की।
स्टाफ के अनुसार, इंस्पेक्टर ने क्लब में डांस कर रही लड़कियों का वीडियो भी बनाया। जब उसे टोका गया तो करीब 2 घंटे तक क्लब में ड्रामा किया। अपने साथी पुलिसकर्मियों को भी यहां बुला लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें क्लब के बाहर एक पुलिस की गाड़ी नजर आ रही है। इसमें चार-पांच युवक सिविल ड्रेस में नजर आए, एक के कंधे पर गन भी टंगी थी। क्लब स्टाफ के अनुसार, ये सभी क्राइम ब्रांच के लोग थे।
इधर, मालिक की शिकायत पर इंस्पेक्टर अजीत को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। #panchkula #chandigarh #हरियाणा #haryanapolNayab Sainihetra
Nayab Saini