हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत इन फसलों की खेती करने वाले किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ की आदान सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि खेती अधिक लाभकारी बने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो।