*ब्रेकिंग | कोटा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
कोटा शहर पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने कई थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं*।
रामलक्ष्मण गुर्जर को विज्ञान नगर थाना प्रभारी बनाया गया।
मुकेश मीणा अब जवाहर नगर थाना की कमान संभालेंगे।
रमेश कुमार कव्या का अनंतपुरा थाना से तबादला कर रानपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
महेश कुमार कारवाल को अनंतपुरा थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया।
पुलिस विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची के बाद शहर के कई प्रमुख थानों में नए अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
#KotaPolice #KotaNews #RajasthanPolice #Transfer #SHOTransfer #JawaharNagar #VigyanNagar #Anantpura #Ranpur #BreakingNews