
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विकास के वास्ते राशिदा बेगम के पक्ष में मतदान करने की जनता से कि अपील
किच्छा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सिरौली कला से पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती राशिदा बेगम पत्नी श्री सईदुल रहमान के निवास स्थान पहुंच कर सिरौली कला की जनता से आगामी 22 सितंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चुनावी भ्रमण के दौरान सिरौली कला नगर पालिका परिषद से कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राशिदा बेगम के सिरौली कला निवास पर पहुंच कर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सिरौली कला की जनता से अपील करते हुए कहा थी आपसी भाईचारा एकता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए एव सिरौली कला के संपूर्ण विकास के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी राशिदा बेगम को विजयी बनाएं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सिरौली कला नवीन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सभासद के प्रथम चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को कमान सौपे ताकि संपूर्ण क्षेत्र का विकास हो सके कांग्रेस का मतलब विकास का रास्ता है तथा सामाजिक सौहार्द,आपसी एकता और भाईचारा को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का काम करे। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ,जिला उपाध्यक्ष एन यू खान, सिरौली कला नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तस्लीम रजा, हसनैन मलिक, फिरदौस सलमानी आदि।