
तिरलाटांड पहुंचे डीसी रामनिवास यादव, पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और न्याय का दिया भरोसा
गिरिडीह: मधुबन थाना क्षेत्र के तिरला टांड गांव में हुए दंपति हत्याकांड के बाद शुक्रवार को उपायुक्त रामनिवास यादव पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उपायुक्त ने मृतक दंपति के बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण और भविष्य की सुरक्षा को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। गांव भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, स्वास्थ्य और बिजली जैसी समस्याएं उठाईं, जिस पर डीसी ने त्वरित समाधान और विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन ने भी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
#Giridih,#Jharkhand,#Madhuban,#TirlaTand,#RamniwasYadav,#DCGiridih,#CoupleMurder,#PoliceInvestigation,#SponsorshipScheme,#DistrictAdministration,#VictimFamily,#RuralDevelopment,#Justice,#CrimeNews,#GiridihNews,#JharkhandNews,#EducationSupport,#VillageDevelopment,#AdministrativeVisit,#giridihviews
#giridih,#jharkhand,#madhuban,#tirlatand,#ramniwasyadav,#dcgiridih,#couplemurder,#policeinvestigation,#sponsorshipscheme,#districtadministration,#victimfamily,#ruraldevelopment,#justice,#crimenews,#giridihnews,#jharkhandnews,#educationsupport,#villagedevelopment,#administrativevisit,#giridihviews