
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्कूली वाहनों का चला सघन जांच अभियान
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूली वाहनों का विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने अपनी यातायात टीम के साथ किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी गेट, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) बॉक्स, वाहन की फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) तथा वाहन की निर्धारित क्षमता के अनुरूप छात्रों के परिवहन की जांच की गई। यातायात टीम ने वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने, वाहनों का नियमित रखरखाव कराने तथा बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जनपद में समय-समय पर ऐसे विशेष जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि सभी विद्यालयी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करें।
#jalaunpolice #UPPolice #RoadSafety #trafficpolice
Orai, Jalaun | Jul 14, 2026